छत्तीसगढ़: होली के दिन छत्तीसगढ़ में सामने आए हत्या, चाकूबाजी और आत्महत्या के कई मामले, जानिए कहां हुई कितनी वारदात

रायपुर: Holi in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में होली के दिन हत्या, चाकूबाजी और आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी फरार हो गया है और पीड़ित गंभीर रूप से घायल है।

 



 

Holi in Chhattisgarh बिलासपुर में होली के दिन अलग-अलग वारदात में 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है और 10 लोग घायल हैं, जिसमें एक मामले में शराब के नशे में पति के विवाद करने के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बिलासपुर में ही एक चाकूबाजी का भी मामला सामने आया, जिसमें 3 युवकों ने मिलकर दूसरे युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बिलासपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में छात्रा कल्याणी गबेल का चयन, परिजन में खुशी...

 

इधर अंबिकापुर में आत्महत्या के 12 से अधिक मामलों ने इलाके मे सनसनी फैला दी है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। केशकाल में शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। वहीं बलौदाबाजार में होली के दिन से लापता हुए बच्चे का शव आज तालाब से बरामद किया गया है। बलरामपुर में भी एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़े -  Champa News : अपने स्कूल को पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्र लक्ष्य और छात्रा अंशिका की सकारात्मक पहल...
error: Content is protected !!