The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैन्स के लिए बुरी खबर, जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है शो, जानें वजह

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो जल्द ही बंद हो सकता है.



बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के प्रमोशन के चलते विवादों में थे और अब शो के ऑफ एयर होने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. जी हां, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है. दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद शो के बंद होने को लेकर कयास लगाए जाने लगे. बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं, जिसके चलते यह शो ऑफ एयर हो सकता है.
आपको बता दें कि हाल में कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो यूएस और कनाडा ट्रिप को इस साल खूब एन्जॉय करने वाले हैं. देखते ही देखते उनका यह पोस्ट वायरल हो गया. इसके साथ ही अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया कि कपिल शो से ब्रेक लेने वाले हैं

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा करीब एक महीने की यूएस ट्रिप पर जाने की तैयारी में हैं, ऐसे में वो जून महीने के मध्य तक ही अपनी ट्रिप से फ्री हो पाएंगे. कपिल के इस ट्रिप की वजह से अस्थाई तौर पर शो को ऑफ एयर कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि कपिल की गैर मौजूदगी में शो कुछ हफ्तों के लिए बंद हो सकता है और जैसे ही कपिल ट्रिप से भारत लौट आएंगे वो फिर से शो की शूटिंग शुरू कर देंगें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

बहरहाल, ऐसा पहली बार नहीं है जब ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफ एयर होने वाला है. इससे पहले भी जनवरी 2021 में कपिल ने इस शो से ब्रेक लिया था. वो दूसरी बार पिता बनने वाले थे, लिहाजा अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए इस शो से ब्रेक ले लिया था. कई महीनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर से ‘द कपिल शर्मा शो’ ने नए अंदाज में पर्दे पर वापसी की, लेकिन अब एक बार फिर यह शो कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

error: Content is protected !!