हसौद के तहसील बनने पर जैजैपुर विधायक को पेड़ा से तौला जाएगा, 28 मार्च को होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. हसौद उपतहसील को तहसील का दर्जा मिलने पर 28 मार्च को जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का हसौद में पेड़ा से तौलकर स्वागत किया जाएगा. क्षेत्र के लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं और हसौद को तहसील का दर्जा मिलने के बाद लोगों में खासा उत्साह है.

 



जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का कहना है कि हसौद उपतहसील को तहसील का दर्जा देने लगातार मांग की जा रही थी. हर साल बजट सत्र सत्र में शामिल करने मांग रखी जाती थी. हसौद में बड़ा आंदोलन भी किया गया था, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में शामिल हुए थे. लगातार संघर्ष का परिणाम रहा कि हसौद को अब तहसील का दर्जा मिल गया है और अब लोगों को तहसील के कार्य से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और धन, दोनों की बचत होगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

विधायक ने कहा है कि हसौद को तहसील की सौगात मिलने के बाद क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं और लोगों में इस बात को लेकर भी उत्साह है कि विधायक के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी हसौद को तहसील बनाने के लिए आंदोलन करने में सहभागिता निभाई थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!