Farmer Death : करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, सिंचाई करते वक्त हुई घटना, मौके पर पहुंचकर तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के अमोदा गांव में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमोदा गांव का 60 वर्षीय फिरू मरार, डबरी तालाब के पास पम्प से सिंचाई कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

घटना की सूचना के बाद मौके पर हसौद पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!