इस तारीख को आएगी PM किसान की 11वीं किस्त! अगर स्टेटस में लिखा है ये तो पक्का आएगा पैसा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. पीएम किसान योजना के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल-जुलाई की ये किस्त इसी महीने आ सकती है. पिछले साल ये किस्त 15 मई को आई थी. लेकिन इस बार रामनवमी या अंबेडकर जयंती के दिन आने की प्रबल संभावना है।

 



 

10 किस्तें आ चुकी हैं खाते में
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक 10 किस्तें ट्रांसफर हो चुकी हैं. 10वीं किस्त के 2 हजार रुपये बीते 1 जनवरी को पीएम मोदी ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे. अब किसानों को 11वीं किस्त मिलेगी. लेकिन, वह तभी मिलेगी जब केवाईसी अपडेट होगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

किसानों को मिलती है आर्थिक मदद
पीएम किसान योजना साल 2018 में शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक सहायता करना है. केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. उनके खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें ट्रांसफर की जाती हैं.

 

पीएम किसान का स्टेटस ऐसे चेक करें
– आप अपने पीएम किसान खाते का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.
– इसके लिए सबसे पहले पर जाएं.
– फिर वेबसाइट के दाएं ओर किसान कॉर्नर पर क्लिक करें.
– फिर बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करें.
– स्टेटस चेक करने के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां दर्ज करें.
– प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

कई राज्यों से नहीं मिला है अप्रूवल
11वीं किस्त के लिए अभी राज्य सरकारों ने अप्रूवल नहीं दिया है. अगर आप पीएम किसान पार्टल के जरिए लाभार्थी का स्टेटस चेक कर रहे हैं, तो आपकी मिलने वाली किस्त के स्टेटस में Waiting for approval by state दिखा रहा होगा. इसका मतलब यह है कि अभी आपके लिए किस्त जारी करने का अप्रूवल राज्य सरकार के पास अटका हुआ है. वहीं, अगर आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!