Thief Arrest : जांजगीर. पान दुकान में चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव की पान दुकान में चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी से चोरी करने में प्रयुक्त लोहे का सरिया को जब्त किया है.

 



घिवरा गांव के अश्वनी कश्यप की पान दुकान है, जहां 14 अप्रेल की रात चोरी की कोशिश हुई थी. अज्ञात चोर ने ताला को तोड़ने की कोशिश की जा रही है और टिन की छत को भी नुकसान पहुंचाया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 457, 380, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया था. पूछताछ में घिवरा गांव के पुनीराम कश्यप के द्वारा चोरी करने की बात सामने आई. खास बात यह है कि पान दुकान में पहले भी चोरी की कोशिश हुई है. पुलिस ने आरोपी पुनीराम कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!