SBI और एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाई कर्ज की ब्याज दरें

नई दिल्लीः increased loan interest rates एसबीआई और एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दोनों ही बैंकों ने लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी है। AXIS बैंक ने 0.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है तो वहीं एसबीआई ने भी इंटरनल बेंचमार्क से जुड़ी ब्‍याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है।

increased loan interest rates निजी क्षेत्र के AXIS बैंक ने सोमवार को अपनी ब्‍याज दरों में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सोमवार को ही, एसबीआई ने भी इंटरनल बेंचमार्क से जुड़ी ब्‍याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा कर दिया है। बैंक ने कहा है कि नई ब्‍याज दरें 15 अप्रैल से ही प्रभावी मानी जाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

एमसीएलआर में इतनी बढ़ोतरी
सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी। यहां बता दें कि इस वृद्धि से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां ईएमआई बढ़ जाएगी, तो दूसरी ओर बैंक से होम या ऑटो या फिर पर्सनल लोन लेना भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने भी एमसीएलआर में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 18 अप्रैल से लागू होंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वृद्धि के बाद ये होंगी नई दरें
गौरतलब है कि कोई भी बैंक एमसीएलआर दरों के आधार पर कर्ज देता है, ऐसे में बैंक की ओर से उठाया गया यह कम लोन लेने वालों की मुश्किलों में इजाफा करने वाला है। एसबीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद एक रात की अवधि से तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर की दरें 6.65 फीसदी की जगह 6.75 फीसदी हो जाएंगी। वहीं छह माह के लिए बढ़क 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। दो और तीन साल के लिए इस वृद्धि के साथ एमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!