Big News Janjgir : हत्या कर शव को दफन किया, छोटे भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी हिरासत में, पुलिस मौके पर, ग्रामीणों की भीड़ जुटी

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के परसा गांव में बड़े भाई की हत्या कर शव को दफन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और अन्य 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.पुलिस के मुताबिक, परसा गांव के मयंक सिदार अपने घर में सोया था. सुबह लोगों ने फर्श पर खून के निशान मिला और मयंक गायब था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो घर के पीछे बाड़ी में मिट्टी खोदा दिखा. इस पर पुलिस को शंका हुई कि युवक को हत्या कर दफन किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : एसपी दफ्तर में युवक ने हंगामा किया, पुलिस स्टाफ से की गाली-गलौज और धक्कामुक्की, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल...

पुलिस की जांच में मयंक सिदार के छोटे भाई भास्कर सिदार पर शंका हुई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने 2 साथी के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी, फिर शव को जमीन पर दफन कर दिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamganidih News : बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
error: Content is protected !!