Student Protest Janjgir : प्रायमरी स्कूल में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जड़ा ताला, मौके पर पहुंचे अधिकारी, दिए ये आश्वासन… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के पोडीदल्हा के आश्रित ग्राम पचरी की प्राथमिक शाला में शिक्षकों और भवन की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों ने आज स्कूल के गेट पर तलाबंदी कर दी. यहां छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने अपनी मांग को नारेबाजी भी की.
परीक्षा के दौरान ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी किये जाने की सूचना मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेंकटरमन पाटले एवं अन्य अधिकारी पहुंचे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विगत तीन सालों से पचरी के इस स्कूल में शिक्षक और भवन का अभाव है. इसके लिए ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिया था, परंतु अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया. ऐसे में छात्र-छात्रओं और ग्रामीणों को स्कूल में तालाबंदी करनी पड़ गई.

अकलतरा बीईओ के आश्वाशन के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!