Thief Arrest : जांजगीर. शादी की तैयारी के लिए रखी 20 नग साड़ी कपड़ा एवं एक नग रेडमी 8 मोबाइल को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सोम सिह सिदार पिता स्वर्गीय सुमेद
सिंह सिदार ग्राम दुरपा थाना बाराद्वार। जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि। दिनांक 24-25 .04 .22 की रात्रि को प्रार्थी एवं उसके परिवार वाले खाना खाकर सोया था। सुबह करीब 5:30 बजे सो कर उठा तो देखा कि घर में शादी के लिए खरीदी की गई 20 नग साड़ी सारनाथ। 4 नग पैंट शर्ट कपड़ा एवं एक नग रेडमी 8 कंपनी का मोबाइल जुमला कीमती ₹10000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिसके लिखित आवेदन पत्र पर अपराध क्रमांक। 116 /2022 धारा 457, 380 भा द वि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

उच्च अफसरों ने मुलजिम की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी संदेही की तलाश की गई। तलाश पर गुरुदेव दास महान। महंत। की संदिग्ध लगने पर। हिरासत में लेकर। पूछताछ की गई जो चोरी करना स्वीकार किया। और चोरी के साड़ी कपड़ा एवं पेंट शर्ट को अपने घर में छुपा कर रखना एवं मोबाइल को सड़क के दूसरी तरफ छिपाकर रखना बताया। जो आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गए मशरुका साड़ी, कपड़ा पैंट शर्ट कपड़ा एवं रेडमी 8 कंपनी के मोबाइल को आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया। आरोपी को धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर आज दिनांक25 04 2022 के 15:45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!