Janjgir News : खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर मोटर पंप की हुई चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के चरौंदी गांव के खेत में लगे सोलर मोटर पम्प की चोरी और स्टार्टर में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, चरौंदी निवासी शीतल प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है. साथ ही, बाहर में लगे स्टार्टर में भी तोड़फोड़ की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोट पर लूट, युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और आरोपी चोर की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!