Bank Holidays in May 2022: मई में 11 दिन बंद…रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट….यहां देखें

नई दिल्ली. आज से मई महीने की शुरुआत हो गई है, इस महीने की खास बात है कि इसकी शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई है, मई महीने की पहली तारीख रविवार है, इस कारण बैंक समेत कई दफ्तरों के लिए महीना छुट्टियों से शुरू हआ है। बैंकों की बात करें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में इस महीने कुल 11 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है, इनमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

 



रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने वीकेंड के अलावा चार दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं, रिजर्व बैंक छुट्टियों को तीन ब्रैकेट में रखता है, ये तीन ब्रैकेट हैं-Holiday under Negotiable Instruments Act, Holiday under Negotiable Instruments Act and Real-Time Gross Settlement Holiday, and Banks’ Closing of Accounts। आइए देखें इस महीने बैंकों का कामकाज कब-कब बंद रहेगा।
List of Bank Holidays For May 2022:

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

01 मई: रविवार का अवकाश
02 मई: सोमवार (ईद-उल-फितर की छुट्टी सिर्फ तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में)
03 मई: मंगलवार (ईद-उल-फितर, भागवान श्री परशुराम जयंती, बासव जयंती, अक्षय तृतीया
08 मई: रविवार का अवकाश
09 मई: (सोमवार) रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती
14 मई: दूसरा शनिवार
15 मई: रविवार का अवकाश
19 मई: गुरुवार (बुद्ध पूर्णिमा)
22 मई: रविवार का अवकाश
28 मई: चौथा शनिवार
29 मई: रविवार का अवकाश
02 मई यानी सोमवार को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में ईद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, इसके बाद 03 मई तिरुवनंतपुरम और कोच्चि को छोड़ पूरे देश में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। 09 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता सर्किल में बैंक बंद रहेंगे। 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!