The Conversion: ‘द कन्वर्जन’ से पहले हिंदू-मुस्लिम पर बनी….. ये फिल्में, किसी में दिखा बेशुमार प्यार तो….किसी में लव जिहाद

कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक सिनेमाघरों में ताले लगे हुए थे। ऐसे में कई फिल्मों पर असर पड़ा था और उनकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। इन फिल्मों ‘द कन्वर्जन’ भी शामिल थी। लव जिहाद पर बनी ‘द कन्वर्जन’ अब 6 मई  को रिलीज के लिए तैयार है।



लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे को पेश करती इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रती शुक्ला, रवि भाटिया, अमित बहल जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्यार दिखाया जाता है, लेकिन यह प्यार सिर्फ दिखावा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण का काम होता है।

बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें लव जिहाद पर बात की गई है तो वहीं ऐसी भी फिल्में हैं जो हिंदू-मुस्लिम में प्यार दिखाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें हिंदू-मुस्लिम जोड़े के बीच एक खूबसूरत प्यार की झलक दिखाई गई है और वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं जो लव जिहाद पर बात करती हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बेल्हाडीह के आश्रित ग्राम कनाईडीह में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी

केदारनाथ

अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ (2018) में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभाया था, जो भक्तों को अपने घोड़े पर केदारनाथ मंदिर के दर्शन कराने ले जाता है। वहीं, सारा अली खान ने एक हिंदू लड़की का किरदार निभाया है। इन दोनों के प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है। हालांकि लड़की के परिवार वाले नहीं मानते और केदारनाथ त्रासदी के वजह से दोनों अलग हो जाते हैं। यह फिल्म जी 5 पर उबलब्ध है।

माई नेम इज खान

करण जौहर की 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय ने खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के प्यार को बहुत ही प्यारे ढंग से दिखाया गया था।इसके साथ ही मुस्लिम लोगों की तरफ लोगों के रवैये के बारे में भी बात की गई थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

गदर: एक प्रेम कथा

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ सनी देओल की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भी सरहद पार का प्यार दिखाया जाता है, जिसमें लड़की पाकिस्तानी है और लड़की हिंदूस्तानी। अपने प्यार को पाने के लिए वह पाकिस्तान पहुंच जाता है। इस फिल्म को उस समय बहुत पसंद किया गया था। वहीं, अब ‘गदर 2’ भी आने वाली है। फिल्म में अमीशा पटेल मुख्य भूमिका में थीं। इश फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

वीर जारा

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की 2004 में आई फिल्म ‘वीर जारा’ को लोग आज भी पसंद करते हैं। इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम जोड़े के बीच सरहद के पार वाला प्यार दिखाया गया है। फिल्म में अपने प्यार के लिए वीर (शाहरुख) पाकिस्तान तक पहुंच जाता है। यहीं नहीं वह कई सालों तक जेल में रहता है। ये एक ऐसी लव स्टोरी थी, जिसने सबके दिलों को छू लिया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

इन दी नेम ऑफ लव

निर्माता सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘इन दी नेम ऑफ लव’ में केरल में हो रहे लव जिहाद को दिखाया गया है। इस फिल्म के जरिए हिंदी लड़कियों की शादी करा कर उनके धर्म परिवर्तन कराने पर सवाल उठाए गए थे। इस फिल्म में मुसलमानों को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर आपत्ति जताई गई थी। यहीं नहीं 2018 में जेएनयू में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों में भिड़ंत भी हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

error: Content is protected !!