IPL 2022: इस भारतीय खिलाड़ी ने….बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले….सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बने

आईपीएल 2022 में शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रहे हैं, मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में भी शुभमन ने शानदार फिफ्टी जड़ी और अपने नाम एक खास रिकॉर्ड किया।

 



नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मंगलवार को सीजन की दो नई टीमों का मुकाबला हुआ। गुजरात टाइटन्स की ओर से इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 68 रन बनाकर नाबाद रहे, शुभमन गिल इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

शुभमन गिल ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 बॉल में 63 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े और पूरे 20 ओवर तक क्रीज़ पर डटे रहे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब किसी प्लेयर ने पूरे 20 ओवर तक बैटिंग की हो और कोई भी सिक्स नहीं जड़ा हो। शुभमन गिल से पहले ऐसा सचिन तेंदुलकर ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने साल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसा किया था, अब शुभमन गिल ने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा किया है।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

अगर शुभमन गिल की फॉर्म की बात करें तो वह इस सीजन में अभी तक 12 मैच में 384 रन बना चुके हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनकी औसत करीब 35 की रही है, गिल ने अभी तक आईपीएल में 40 चौके, 9 छक्के लगाए हैं।

error: Content is protected !!