CGBSE Board Result : फेल हुए 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख से पहले करवा लें ये काम नहीं तो..

रायपुर: CGBSE Board Result 2022 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने रिजल्ट के साथ अस्थाई प्रवीण्य सूची भी जारी किया है। परिणाम में 10वीं बोर्ड में रायगढ़ की सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है।  रायगढ़ जिले के बड़े हरदी गांव की कुंती साव ने 98.20 अंको के साथ 12वीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

 



 

 

रिजल्ट में हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.84 बालिकाओं और 69.07 बालक उत्तीर्ण हुए हैं। बात करें 12वीं क्लास की तो सेकेंडरी में 79.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 81.15 बालिकाएं, 77.03 उत्तीर्ण हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

 

CGBSE Board Result 2022 :  इस बीच फेल हुए छात्रों को माशिमं ने एक और मौका दिया है। दरअसल माशिमं ने बोर्ड के दोनों 10वीं और 12वीं क्लास के असंतुष्ट छात्रों को पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। स्टूडेंट्स 15 दिनों के भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो छात्र फेल हुए वे पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का आदेवन कर अपना ​परिणाम फिर से देख सकेंगे।

 

CGBSE Board Result 2022 :  इसके ​लिए माशिमं ने फीस भी तय कर दी है। आदेश के अनुसार पुनर्गणना के लिए 100 रुपए और पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। छात्र मंडल की वेबसाइट में जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

 

हेल्पलाइन नंबर भी जारी CGBSE Board Result 2022 :  छात्रों, पालकों की समस्याओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं। जिसमें अभी 356 छात्रों और पालकों ने रिजलट को लेकर कई सवाल पूछे हैं। इस दौरान हेल्पलाइन के जरिए उन्हें समझाइश देते हुए मार्गदर्शन किया है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!