Bike Thief Janjgir : शादी में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के तुषार गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.



पुलिस के मुताबिक, मालखरौदा गांव निवासी ऋषभ नवरंग अपनी बाइक CG 11 AW 9634 में तुषार गांव शादी कार्यक्रम में गया हुआ था. वहां वह अपनी बाइक को अपने रिश्तेदार अजय भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी करके अंदर चले गया. जब वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

ऋषभ नवरंग ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट ऋषभ नवरंग ने जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!