Big Accident : जांजगीर. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, कार में सवार 2 युवकों की मौत, एक अन्य युवक हुआ है घायल, एक युवक की डेडबॉडी कार में ही फंसी, मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों की भीड़ लगी

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतक एक युवक की डेडबॉडी कार में ही फंसी हुई है, जिसे निकालने की कवायद की जा रही है. मौके पर पुलिस पहुंची है और लोगों की भीड़ जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Action : राजस्व और पुलिस टीम द्वारा रेत का परिवहन करते 3 हाइवा को जब्त किया गया, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई...

जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि जैजैपुर की ओर से कार जा रही थी. ओड़ेकेरा गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से कार टकरा गई. हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है. एक मृतक युवक की डेडबॉडी कार में फंसी हुई है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक युवक, हसौद क्षेत्र के नगारीडीह गांव के रहने वाले थे. फिलहाल, मौके पर पुलिस की टीम है और कार में फंसी लाश को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!