अगर आपसे भी गलत खाते में….ट्रांसफर हुए हैं पैसे, तो अपनाए ये तरीका, वापस मिलेगी…रकम पूरी खबर पढिए….

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर रहा है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि लोग गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और फिर उन पैसो को वापस पाने के लिए भटकते रहते हैं। कई बार लोग बैंकिंग फ्रॉड का भी शिकार होते हैं। अगर आपके साथ भी हुआ है, तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आपके पैसे आपके अकाउंट में वापस आ सकते हैं।



जाने कैसे वापस मिलेंगे आपके पैसे
गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होते ही सबसे पहले इसकी जानकारी अपने बैंक को दें।

इसके अलावा कस्टमर केयर को फोन करें और उन्हें पूरी जानकारी दें।

इसे भी पढ़े -  हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं ये खास फूड्स, नेचुरली बढ़ाते हैं आपका गुड कोलेस्ट्रॉल

बैंक आपसे अगर ई-मेल पर सारी जानकारी मांगे तो उसमें इस गलती से हुए ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दें।

ट्रांजेक्शन की तारीख और समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दें।

रिफंड में लग सकता है समय

वैसे तो इस पूरी प्रक्रिया के बाद तुरंत आपको पैसे वापस मिल सकते हैं, लेकिन कई बार इस तरह के मामलों के निपटारे में 2 महीने तक का समय भी लग सकता है। आप अपने बैंक से यह पता कर सकते हैं कि किस शहर की किस ब्रांच के किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

आप ब्रांच में बात कर पैसे की वापसी का प्रयास कर सकते हैं। इसके बाद बैंक उस व्‍यक्ति के बैंक को सूचना देगा, जिसके खाते में गलती से पैसा ट्रांसफर हो गया है।

इसके बाद बैंक उस व्‍यक्ति से गलत ट्रांसफर हुए पैसो को वापस करने की अनुमति मांगेगा। RBI ने भी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि, अगर गलती से पैसे किसी दूसरे के खाते में जमा हो जाते हैं तो आपके बैंक को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा।

अगर कोई व्यक्ति आपका पैसा वापस नहीं करता तो वो रिजर्व बैंक नियमों का उल्लंघन करेगा। उसके विरुद्ध आप उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!