Janjgir : पॉलिटेक्निक के छात्र को मोबाइल से धमकी, शादी टूटने के बाद लगातार जान से मारने की दी जा रही धमकी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गौद गांव में पॉलिटेक्निक के छात्र को मोबाइल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पुलिस ने IPC की धारा 507 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

 



गौद गांव के हेमंत कश्यप ने बताया कि उसकी शादी अकलतरी गांव में
होने वाली थी, किंतु किसी कारण से शादी टूट गई थी और लड़की के परिवार वालों की ओर से लगातार हेमंत कश्यप को मोबाइल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसकी रिपोर्ट हेमंत ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  रायपुर बड़ी खबर : चौकी प्रभारी सस्पेंड, दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित, SP ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. मामले में साइबर सेल की जांच में पता सकेगा कि जिन मोबाइल नम्बर से धमकी भरे फोन आया है, वह किसका है. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण को लेकर विधायक व्यास कश्यप ने नाराजगी जाहिर की, खुद पहुंचे मौके पर, हाथ से उखड़ गई डामरीकरण सड़क...
error: Content is protected !!