Bike Thief Gang : जांजगीर. बाइक चोर गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे, 5 आरोपी और 7 बाइक जब्त, आरोपियों में 1 नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और चोरी की 7 बाइक के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग भी है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से पता चला कि दो व्यक्ति एक बाइक को लटिया गांव में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने दबिश दी और मप्र के अनूपपुर के रहने वाले हिमांशु श्रीवास, हाल मुकाम – सरकंडा बिलासपुर तथा कोरबा जिले के भदरा बालको के अभिषेक सिंह को पकड़ा. इन युवकों ने अपने साथी विक्रांत और अमन के साथ बिलासपुर से बाइक चोरी करना बताया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...

पूछताछ में नवागढ़ के चंद्रप्रकाश यादव, अशोकनगर बिलासपुर के बुर्गी शर्मा और एक नाबालिग के साथ मिलकर अन्य बाइक की चोरी करने की जानकारी दी.
इस तरह चोरी की 7 बाइक के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 4 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, वहीं 1 नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!