FIR Arrest Janjgir : सरपंच पति से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शख्स और उसका नाबालिग बेटा गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के सपिया गांव में सरपंच पति से गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शख्स और उसके नाबालिग बेटे को फगुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 



दरअसल, सपिया गांव के पंचायत भवन में मीटिंग चल रही थी, तभी योगेश्वर राठौर अपने नाबालिग बेटे के साथ पंचायत भवन पहुंचा और मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में अंदर आकर सचिव से बात करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

अंदर मीटिंग चल रहीं थी, तब सरपंच पति विजय राठौर ने उन्हें बाद में आने को कहा.

इतने में योगेश्वर राठौर एवं उसका नाबालिग बेटा, तैस में आ गए. पंचायत भवन के अंदर में ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे.

पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!