दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी ये स्टार प्लेयर बने….पूरी लिस्ट देखिए

नई दिल्ली. पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोन मेसी दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं। अर्जेटीना के मेसी भले ही फुटबाल के मैदान पर कुछ समय से अपना जलवा बिखेरने में उस कदर सफल नहीं हो रहे हैं जितना उनसे उम्मीद की जाती है, लेकिन सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों में वह सबसे आगे हैं।

 



फो‌र्ब्स की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, मेसी ने पिछले 12 महीनों (एक मई 2021 से एक मई 2022) तक 130 मिलियन डालर (करीब 10 अरब 12 करोड़ रुपये) की कमाई की है। मेसी के अलावा इस सूची में अमेरिकी बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स और पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

लेब्रोन ने इस दौरान 121 मिलियन डालर (करीब नौ अरब 42 करोड़ रुपये) और रोनाल्डो ने 115 मिलियन डालर ((करीब आठ अरब 95 करोड़ रुपये) की कमाई की है। दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष पांच एथलीट में से तीन फुटबाल के खिलाड़ी हैं।

दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीट :खिलाड़ी, देश, खेल, कमाई
लियोन मेसी, अर्जेटीना, फुटबाल, 130 मिलियन डालर (करीब 10 अरब 12 करोड़ रुपये)
लेब्रोन जेम्स, अमेरिका, बास्केटबाल, 121 मिलियन डालर (करीब नौ अरब 42 करोड़ रुपये)
क्रिस्यिानो रोनाल्डो, पुर्तगाल, फुटबाल, 115 मिलियन डालर (करीब आठ अरब 95 करोड़ रुपये)
नेमार, ब्राजील, फुटबाल, 95 मिलियन डालर (करीब सात अरब 40 करोड़ रुपये)
स्टीफन करी, अमेरिका, बास्केटबाल, 93 मिलियन डालर (करीब सात अरब 24 करोड़ रुपये)
केविन डुरंट, अमेरिका, बास्केटबाल, 92 मिलियन डालर (करीब सात अरब 16 करोड़ रुपये)
रोजर फेडरर, स्विटजरलैंड, टेनिस, 91 मिलियन डालर (करीब सात अरब आठ करोड़ रुपये)
कानेलो अलवारेज, मेक्सिको, मुक्केबाज, 90 मिलियन डालर (करीब सात अरब रुपये)
नोट : एक मई 2021 से लेकर एक मई 2022 के बीच की कमाई का ब्योरा

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!