छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 मई को मां दंतेश्वरी को अर्पित करेंगे 11 हजार मीटर की चुनरी….जानिए इसकी खासियत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 मई को पूर्वान्ह बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी का दर्शन कर देवी मां को 11 हजार मीटर की चुनरी अर्पित करेंगे। यह चुनरी विशेष तौर पर दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के अर्पण के लिए डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्टरी की महिलाओं ने विशेष तौर पर तैयार किया है। देवी मां के लिए 11 हजार मीटर लंबी चुनरी तैयार कर डैनेक्स की महिलाओं ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 23 मई से फिर बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वह 23 मई को दंतेवाड़ा विधानसभा के कटे कल्याण और बारसूर में स्थानीय ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

शाम को दंतेवाड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के बाद विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और संघों के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होंगे। मुख्यमंत्री 24 मई को पूर्वान्ह माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए उनके दरबार जाएंगे और देवी मां को यह विशेष चुनरी अर्पित करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

यहां यह उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की विशेष पहल पर डैनेक्स नवा गारमेन्ट फैक्ट्री दंतेवाड़ा में कार्यरत 300 महिलाओं ने भक्ति भाव और उत्साह से दंतेश्वरी माई के लिए 11 हजार मीटर की चुनरी तैयार की है। इसे बनाने में महिलाओं को लगभग एक हफ्ते का समय लगा है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

डैनेक्स की महिलाओं द्वारा तैयार की गई चुनरी को जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने आज पूरे भक्तिभाव और माता के जयकारे के साथ दंतेश्वरी मंदिर से भैरमबाबा मंदिर होते हुए कतियारास तक परिभ्रमण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और आस-पास का क्षेत्र जय माँ दंतेश्वरी की जयकारा से गूंज उठा।

error: Content is protected !!