Janjgir Murder Arrest : बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल, …इसलिए की थी संगीन वारदात और ऐसे दिया था घटना को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के चिस्दा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आई है.

 



हसौद थाने के प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि चिस्दा गांव में 55 साल की दुकलहिन बाई साहू, घर में अकेली रहती थी. उसका बेटा कोरबा में काम करता है और पति की रोड एक्सीडेन्ट में पहले ही मौत हो गई थी. 10 मई को बुजुर्ग महिला दुकलहिन बाई साहू, घर में ताला लगाकर बाहर आंगन में सोई थी. सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

संगीन वारदात के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था. इस बीच पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही थी और 15 दिन बाद पुलिस को मर्डर केस को सुलझाने में सफलता मिली है. पुलिस ने जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी जेठ फिरूराम साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ईंट काटने वाली मशीन से कई वार कर हत्या की संगीन वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!