Janjgir Murder Arrest : जमीन विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, चाकू से हमले से घायल हुआ था भांजा, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप में आरोपी मामा गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में जमीन विवाद में भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. चाकू के हमले से भांजा घायल हुआ था, जिसे बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, 23 मई को मनोज सूर्यवंशी का उसकी बहन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान मनोज का भांजा हरीश जोशी आया और अपनी मां के पक्ष में बात करने लगा. इस दौरान मामा मनोज सूर्यवंशी तैश में आ गया और चाकू से अपने भांजे हरीश पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से भांजा हरीश गम्भीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया और उसने 24 मई की रात दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

भांजे की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और आरोपी मामा मनोज सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!