Janjgir Rape Arrest : युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 5 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 5 साल से फरार आरोपी को सक्ती पुलिस ने सोनियापाठ से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



युवती ने सक्ती थाने में 17 सितंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ढोलनार गांव के 30 वर्षीय आरोपी योगेश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था और युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध ipc की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आज अपने रिश्तेदार के घर सोनियापाठ आने वाला है. पुलिस में दबिश दी और आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!