चोरी की बाइक के साथ आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मिशन कंपाउंड जांजगीर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को मिशन कंपाउंड जांजगीर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 22 वर्षीय राकेश, जो भांठापारा का रहने वाला है, वह मिशन कम्पाउंड जांजगीर के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके पास से बाइक CG 11 M 0262 को जब्त किया है. मामले में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला, पुलिस का रही जांच
error: Content is protected !!