Janjgir Big Accident : तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पलटी, 2 व्यक्ति की मौत, 3 घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में तेज रफ्तार वैन के पलटने से 2 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं. 2 घायलों को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं एक घायल को हालत गंभीर होने पर जांजगीर रेफर किया गया है.



जानकारी के मुताबिक, मलदा गांव के रहने वाले 5 लोग, वैन में सवार होकर हसौद की ओर जा रहे थे. वे कैथा गांव के पास पहुंचे थे कि वैन, सड़क किनारे पलट गई. घटना में 2 व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!