अनुपमा से मिलते ही सातवें आसमान पर पहुंची ‘गुम है किसी…’ की सई, वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

इन दिनों टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) और गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का दबदबा देखने को मिल रहा है। दोनों ही शो को छप्परफाड़ टीआरपी मिल रही है। अनुपमा के जरिए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की लोकप्रियता आसमान छूने लगी तो वहीं गुम है किसी के प्यार में कलाकारों ने भी कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। जरा सोचिए जब इन दोनों टीवी सीरियल का महामिलन हो तो नजारा कैसा होगा? स्टार प्लस के एक खास शो के लिए इन दोनों ही टीवी सीरियल की स्टारकास्ट एक ही छत के नीचे पहुंची और मिलकर खूब धमाल भी मचाया।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

वायरल हुईं सई और अनुपमा की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की कई तस्वीरें इस वक्त धूम मचा रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में रूपाली और आयशा की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। कम समय में ही दोनों ने मिलकर खूब मस्ती की और हर एक यादगार लम्हें को कैमरे में कैद कर लिया। सभी लोग रविवार विद स्टार परिवार शो के लिए इकठ्ठा हुए और इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा, अल्पना बुच, नील भट्ट और सुधांशु पांडे भी नजर आए।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

इमली से भिड़ चुकी है अनुपमा
इसी टीवी शो पर बीते दिनों अनुपमा और इमली की भिड़ंत देखने को मिली थी। रूपाली गांगुली और इमली (Imlie) एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिला और इस दौरान दोनों एक-दूसरे को चुनौती देती हुई भी नजर आईं। मेकर्स की ओर से रूपाली और सुंबुल वाले एपिसोड का एक धांसू प्रोमो भी रिलीज किया गया था। फिलहाल तो देखना होगा कि इस शो में अनुपमा और सई क्या-क्या धमाल मचाने वाली हैं?

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!