संदिग्ध हालत में मिली फैशन डिजाइनर की लाश, कई बड़े सेलिब्रिट के साथ कर चुकी थी काम

संदिग्ध हालत में मिली फैशन डिजाइनर की लाश



दरअसल, टॉलीवुड इंडस्ट्री सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर की लाश संदिग्ध हालत में प्रत्युषा गारिमेला की मिली है। बंजारा हिल्स स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा मृत पाई गई हैं। उनके कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल मिली है। माना जा रहा है कि प्रत्युषा ने कार्बन मोनोऑक्साइड कन्ज्यूम की थी। स्टीम के साथ उन्होंने वह लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस ने दर्ज किया संदिग्ध मौत का मामला

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी, जो मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान' में गूंजा संकल्प, सक्ती में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिलाई शपथ

कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुज रही थीं। हालांकि, इसपर और भी डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई है।

कई बड़े सेलेब्स के लिए काम कर चुकी हैं प्रत्युषा

बता दें कि प्रत्युषा ने यूएस से फैशन डिजाइनिंग की थी। हैदराबाद से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। साल 2013 में प्रत्युषा ने अपने नाम से लेबल शुरू किया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

टॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रत्युषा ने कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी प्रत्युषा काम कर चुकी हैं। इनके कई बड़े क्लाइंट्स हैं।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : 2 सितंबर को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर आयोजित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल द्वारा कराया जा रहा आयोजन

पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर

पिछले कुछ दिनों में कई कम उम्र की एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर ने सुसाइड की हैं। सर्कल इंस्पेक्टर ने प्रत्युषा की मौत के केस के बारे में जानकारी देते हुए ANI को बताया कि पुलिस ने बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर बरामद किया है। प्रत्युषा के इस तरह संदिग्ध हालत में मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बन्धन बैंक सक्ती शाखा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया 10वां स्थापना दिवस

Related posts:

error: Content is protected !!