बॉयफ्रेंड कई दिन से ‘लापता’ था, लड़की ढूंढने निकली तो सच्चाई जान पैरों तले जमीन खिसक गई!.. पढ़िए

एक 26 साल की लड़की का बॉयफ्रेंड ‘लापता’ हो गया. कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला तो लड़की को चिंता सताने लगी. उसने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया. लेकिन जब हकीकत सामने आई तो लड़की के होश उड़ गए. खुद उसने अपनी कहानी शेयर की है.



 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम राचेल वाटर्स (Rachel Waters) है. वैसे तो राचेल यूएस में पैदा हुईं थीं, लेकिन वो वर्तमान में चीन में रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड पॉल मैगी (Paul Magee) एक ट्रिप पर ब्रिटेन गया था. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद ना तो वो वापस लौटा और ना ही कोई मैसेज किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

 

 

राचेल ने फेसबुक के जरिए उसके यार-दोस्तों से संपर्क किया. इसी बीच राचेल को पता चला कि पॉल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वो ब्रिटेन में अपनी फैमिली संग रह रहा है. ये जानकर राचेल के पैरों तले जमीन खिसक गई.

 

उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स के लिए वो इतना परेशान हो रही हैं, वो उन्हें धोखा दे रहा है. हकीकत जानने के बाद राचेल ने फेसबुक से अपनी पोस्ट हटा दी, जिसमें उन्होंने पॉल के बारे में जानकारी मांगी थी. राचेल एक प्रोफेशनल वॉलीबाल प्लेयर हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त कोरोना के चलते चीन के Shenzhen में लॉकडाउन लगा था पॉल वहीं फंस गया था. इसी दौरान राचेल संग उसकी करीबी बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए. हालांकि, लॉकडाउन हटने के कुछ दिन पॉल अपने देश ब्रिटेन चला गया और फिर नहीं लौटा. फिलहाल, अब राचेल भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी हैं.

error: Content is protected !!