कोरोना के बाद से बंद इस सुविधा को रेलवे ने फिर से किया शुरू, यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

नई दिल्ली  .गर्मी के सीजन में ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ज्यादातर AC कोच में सफर करना पसंद करते हैं। रेलवे ने कोरोना के बाद से अपनी कुछ सेवाएं बंद कर दी थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच रेलवे ने अपनी सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं मे से एक सेवा को शुरू करने जा रही है।

 



बेड रोल की सुविधा को बहाल कर रहा रेलवे

रेलवे बेड रोल की सुविधा को धीरे धीरे बहाल कर रहा है। रेलवे ने कोविड-19 के दौरान AC कोच में बेड रोल की सुविधा को बंद कर दिया था। कोरोना काल के दौरान रेलवे ने संक्रमण को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इसी दौरान रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बंद किया था तो कई AC ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बंद की थी। लेकिन अब रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बंद की गई ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया है। साथ ही, AC कोच में लेनिन की सुविधा भी धीरे-धीरे बहाल हो रही है।

करीब 13 सौ ट्रेनों में शुरू हुई सुविधा

अब तक तकरीबन 13 सौ ट्रेनों में यह सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है. लेकिन अभी भी कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जिनके AC कोच में ये सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। रेल सूत्रों की मानें तो बाकी ट्रेनों में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

लोगो को नहीं मिलती जानकारी

पिछले कुछ महीने से भारतीय रेलवे ट्रेन के AC कोच में लेनिन की सुविधा की शुरुआत कर चुका है। अब तक लगभग 1296 ट्रेनों में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। लेकिन यात्रियों को अभी भी इस बात की जानकारी नहीं हो पाती कि किस ट्रेन में यह सुविधा बहाल हुई है और किस ट्रेन में अभी तक फिर से बेडरोल नहीं मिल रहे। लेकिन अब आप जान पाएंगे कि आप जिस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रहे हैं, उसमें ये सुविधा उपलब्ध है या नहीं। आप जानकारी ले सकते हैं कि आप जिस ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके हैं या कराने वाले हैं उसमें लिनन की सुविधा मिल रही है या नहीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!