JanjgirChampa Big News : सारागांव रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरा मध्य प्रदेश का युवक, हो गई मौत

जांजगीर-चाम्पा. घर से इंदौर जाने के लिए निकले मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी गांव के युवक अविनाश जैन की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई. दुर्घटना सारागांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुई है.

 



सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि सारागांव रेलवे स्टेशन में एक युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. इस दौरान स्टेशन के पास युवक की लाश मिली और उसके पास रखे सामानों की जांच की गई तो युवक की जेब से 86 हजार नगद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 4 नग मोबाइल मिला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

उसकी जेब में रखे दस्तावेजों और मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उसके परिजन से संपर्क किया गया, जिस पर युवक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी गांव निवासी के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!