Janjgir Road Problem : मालखरौदा क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क के गड्ढों का पानी घरों में घुसने लगा, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जामकर प्रदर्शन किया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में हल्की बारिश से ही सड़क के गड्ढों में पानी भर गया और सड़क किनारे के घरों के अंदर पानी घुसने लगी, जिससे बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिहरीद-जैजैपुर मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया. चक्काजाम से आवागमन करीब घन्टे भर भर तक बाधित रहा. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उचित पहल का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

 



दरअसल, अभी पिहरीद-जैजैपुर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जो अधूरी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों में बरसाती पानी भर रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. ऐसे में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मार्ग में करीब घण्टे भर तक आवागमन बन्द रहा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

सूचना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और पीडब्ल्यूडी के विभाग के अधिकारी को बुलाया गया. इसके बाद घर के सामने के गड्ढों में गिट्टी फिलिंग कराई गई, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!