Janjgir Accident Death : हसौद क्षेत्र में अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी पीछे से ठोकर, एक ही मौत, दूसरा युवक घायल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के परसदा रोड में बाइक सवार दो युवकों को पीछे से एक अज्ञात बोलेरो चालक ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई है. मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए, 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, धीरज कुमार कश्यप की बाइक क्रमांक CG 11 C 5268 में विजय कश्यप साथ में पीछे बैठा था. घर वापस आते समय हसौद के परसदा रोड के पास पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो के चालक के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए. पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बाइक में सवार युवक को जैजैपुर के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!