JanjgirChampa News : जांजगीर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र का टाइल्स उखड़कर गिर गया, एक बच्चे के सिर पर आई चोट, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लाक के तेंदूभांठा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का टाइल्स उखड़कर गिर गया. एक बच्चे के सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा, जिसका इलाज जिला हॉस्पिटल में कराया गया. घटना के वक्त बच्चो का लगातार आना-जाना लगा हुआ था, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बाल-बाल बची. घटिया काम को घटना की वजह बताई जा रही है. घटना के वक्त लगातार बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में आना-जाना लगा हुआ था, क्योंकि वहां पर बच्चों का वजन किया जा रहा था. साथ ही, दलिया का भी वितरण हो रहा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ ब्लाक के तेंदूभांठा गांव में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र में साल 2019 में अंग्रेजी अल्फाबेट वाली टाइल्स लगाई गई है. इन्हीं में से कुछ टाइल्स उखड़कर गिर गए. घटना के वक्त छोटे छोटे बच्चे कमरे के अंदर ही मौजूद थे, जिसकी वजह से बच्चो को चोटें भी आई, वहीं एक बच्चा अयांश चौहान 2 साल पिता का नाम भुनेश्वर चौहान को उसकी मां सुकृता चौहान वजन कराने के लिए लेकर आई थी, जिसके सिर पर टाइल्स का टुकड़ा लगने से खून बहने लगा, जिसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मगर सिर के चोट को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका किया गया.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

ग्राम तेंदूभांठा में जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है, उसके ठीक बगल में तालाब है. इस तालाब की वजह से लगातार बच्चों को खतरा बना रहता है. कभी भी कोई घटना घट सकती है. इस बात का अंदेशा भी रहता है. आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का स्थल चयन गलत जगह पर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

इस मामले में सरपंच गौरी चंद्रकांत राठौर का कहना है कि घटिया निर्माण की शिकायत कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी से की जाएगी, वहीं उन्होंने साल 2014-15 में तालाब किनारे बनाए गए इस आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर भी शिकायत करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!