Janjgir Big News : ग्रामीणों ने सरपंच चुनाव का बहिष्कार किया, सड़क नहीं बनने से लिया चुनाव बहिष्कार का फैसला, मौके पर पहुंचे पामगढ़ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शिवरीनारायण टीआई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के खोखरी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का आश्रित ग्राम रींवापार के ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है. सड़क नहीं बनने से रींवापार के ग्रामीण नाराज हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए शिकायत की, आंदोलन किया, लेकिन फिर भी सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने सरपंच चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.

 



खोखरी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव को लेकर पामगढ़ तहसीलदार बजरंग साहू, नायब तहसीलदार अभिजीत राजभानु, शिवरीनारायण टीआई रविन्द्र अनंत, रींवापार पहुंचे हैं. यहां ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं और रींवापार के एक बूथ में सुबह 7 बजे के बाद अब तक मतदान शुरू नहीं हुआ है.
पामगढ़ तहसीलदार बजरंग साहू ने बताया कि खोखरी गांव के 3 बूथ में सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन आश्रित ग्राम रींवापार के 1 बूथ पर मतदान शुरू नहीं हुआ है. ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए लगातार मांग की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई. ग्रामीणों को आजादी के इतने बरसों बाद भी सड़क नसीब नहीं हुआ है, इस बात को लेकर लोग नाराज हैं. पहले आंदोलन भी किया गया था, बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका, इसलिए रींवापार के ग्रामीणों ने सरपंच चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि खोखरी गांव के वार्ड 16 के लोगों के नाम को रींवापार में जोड़ दिया गया है. अधिकारियों ने जान-बूझकर ऐसा किया, क्योंकि करीब डेढ़ सौ लोगों के वार्ड को बदलकर, रींवापार में वार्ड में नाम जोड़ दिया गया है.

आपको बता दें, रींवापार गांव के 4 वार्ड में 6 सौ से ज्यादा मतदाता हैं, जिन्होंने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है. ग्रामीणों की समस्या को दूर करने कलेक्टर ने भी आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी बनी हुई है और वे सरपंच चुनाव के बहिष्कार करने अड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!