Big News Murder Arrest : 21 साल की युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, बिर्रा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में 21 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, तालदेवरी गांव के मोहन यादव ने अपनी बेटी सुमन की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिर्रा थाने में दर्ज कराई थी. इस बीच शनिवार की शाम को युवती का शव तालाब में तैरता मिला. शव के साथ 2 बड़े पत्थर बंधे मिले थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ipc की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया था.मामले में कॉल डिटेल निलवाकर और परिजन का बयान लेकर पुलिस जांच कर रही थी. जांच में गांव के युवक नितेश श्रीवास के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई, इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि युवती से उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग था. युवती, शादी के लिए दबाव बना रही है. 21 जून की देर रात युवती ने प्रेमी को तालाब के पास बुलाया और शादी नहीं करने पर जहर खाने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इस बीच प्रेमी युवक और युवती में बहस हुई और तैश में आकर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के गले को दबा दिया. इसके बाद साक्ष्य छिपाने पत्थर बांधकर शव को तालाब में फेंक दिया. बिर्रा पुलिस ने आरोपी प्रेमी नितेश श्रीवास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!