IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाहर होने पर ऐसी होगी भारत की Playing 11, कप्तान बुमराह देंगे इन प्लेयर्स को जगह!. पढ़िए

IND vs ENG: भारतीय टीम को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह को उनकी जगह नया कप्तान बनाया गया है. नए कप्तान मैच जीतने के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव कर सकते हैं. वहीं, रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग एक स्टार प्लेयर कर सकता है.

 



 

 

ये हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद उनकी जगह मयंक अग्रवाल ओपनिंग कर सकते हैं. मयंक के पास अपार अनुभव है, जो टीम इंडिया के काम आ सकता है. वहीं, दूसरे ओपनर के लिए शुभमन गिल का उतरना तय लग रहा है. गिल ने ऑस्ट्रेलिया में अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. तीसरे नंबर चेतेश्वर पुजारा का खेलना तय है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

ऐसा रहेगा मिडिल ऑर्डर

चौथे नंबर पर सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली उतरेंगे. कोहली पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए शतक नहीं लगा पाए हैं. वहीं, पांचवें नंबर के लिए मैदान में दो बड़े दावेदार मौजूद हैं. श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी. ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान बुमराह किसे मौका देते हैं. वहीं, छठे नंबर पर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का खेलना तय है. पंत फिलहाल टीम इंडिया के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इन गेंदबाजों को मिल सकती है जगह

पांचवें टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा का उतरना तय है. वहीं, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर में से एक को मौका दिया जा सकता है. कप्तान जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.

 

 

पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, हनुमा विहारी

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!