IND vs ENG: आखिरी टेस्ट से पहले द्रविड़ की विराट को चेतावनी! कहा- मुझे नहीं चाहिए तुमसे शतक

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में 1 जुलाई को भिड़ने वाली है. इस मैच से पहले भारतीय टीम एकदम तैयार है. खासकर सभी नजरें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी कि वो शतक ठोक पाते हैं या नहीं. मैच जितना बड़ा होता है उतना ही विराट का नाम गूंजने लगता है. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ विराट से कुछ और ही चाहते हैं.

 



 

 

द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह विराट कोहली से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहते हैं, भले ही वह शतक नहीं हो. कोहली नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके हैं लेकिन द्रविड़ ने इस धारणा को खारिज किया कि 27 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज में प्रेरणा का अभाव है. इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट से पहले उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी विभिन्न दौर से गुजरते हैं और मुझे नहीं लगता कि विराट में प्रेरणा या ललक की कमी है.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

जरूरी नहीं कि विराट शतक ठोके- द्रविड़
द्रविड़ ने कहा, ‘हमेशा जोर शतक पर नहीं रहना चाहिए. केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कठिन हालात में बनाए गए 79 रन भी उम्दा थे. वह तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे लेकिन वह बढिया पारी थी. उसने इतने ऊंचे मानदंड बनाए हैं कि लोग शतक को ही कामयाबी मानते हैं लेकिन एक कोच के नजरिए से मैं उससे मैच जिताने वाला योगदान चाहता हूं, भले ही वह 50 या 60 रन क्यो ना हो.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

3 साल से नहीं जड़ा शतक
एक समय टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली के लिए पिछले कई साल ज्यादा अच्छे नहीं गए हैं. विराट के बल्ले से रन तो निकले हैं लेकिन जिस शतक का उनसे हमेशा फैंस को इंतजार रहा है वो देखने को नहीं मिला है. फैंस विराट के हर मैच के साथ इंतजार करते हैं कि वो कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन विराट खुद के साथ सभी को निराशा ही देते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उनसे एकबार फिर से उम्मीद होगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!