JanjgirChampa News : जैजैपुर में रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 7 जुलाई को

जांजगीर-चाम्पा. जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 07 जुलाई 2022 दिन सोमवार को शासकीय आई.टी.आई. जैजैपुर में किया जा रहा है।

 



जिला रोजगार अधिकारी चारु चित्रा साय ने बताया कि पंजीयन शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। पंजीयन का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!