Janjgir Big News : डायरिया फैलने के बाद हरकत में प्रशासन, PHE के कर्मचारियों ने पेयजल का सैम्पल लिया, अलग-अलग वार्डों में मिले हैं 38 मरीज

हरीश साहू

 



जांजगीर-बलौदा. बलौदा के कई वार्डों में विगत तीन-चार दिनों से उल्टी-दस्त के मरीज मिलने के बाद लगातार सभी वार्डों में सर्वे जारी है. आज बलौदा में पीएचई और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने वार्डों का सर्वे किया और बारह घरों के नल का पानी लेकर जांच के लिए जांजगीर प्रयोगशाला भेज दिया है. इसमें पीने योग्य पानी की मानक मात्रा की जांच की जाएगी.

आपको बता दें कि बलौदा नगर में तीन-चार दिनों से लगातार डायरिया के मरीज मिल रहे थे, जिसमें से 3 मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बलौदा में चल रहा है. कल रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलौदा के सभी वार्डों में पहुंचकर घर में रहकर इलाज करा रहे मरीजों की जांच की. बलौदा के अलग-अलग 7 वार्डों में 38 मरीजों की पहचान हो सकी, जिसमें 3 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Phe विभाग के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि बलौदा नगर पंचायत में जिन-जिन वार्डों में डायरिया के मरीज मिले हैं, उन वार्डों के घरों से पेयजल का सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 48 घण्टे में आएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!