Janjgir Fraud FIR : कॉलेज की छात्रा से 1 लाख 21 हजार रुपए की ठगी, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. छात्रा से 1 लाख 21 हजार की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पामगढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और मामले में तफ़्तीश कर रही है.

 



प्रार्थी ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई व्हाट्सएप पर 63 969195913 से मैसेज आया की फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म में वर्क फ्रॉम होम काम करके रोजाना दो हजार से पांच हजार रुपए घर बैठे कमाए. प्रार्थी द्वारा सहमति देने पर प्रार्थी को व्हाट्सएप मैसेज पर एक लिंक भेजा गया और कहा गया कि एक टास्क पूरा करना है, जिसमें ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 100 रूपये डालकर खरीददारी करने को कहा गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

जिसके बाद प्रार्थी के खाता से क्रमशः 178 रूपये, 393 रूपये, 457रूपये, कट गया फिर पुनः 28 जून 2022 को 1250 रूपये, 2549 रूपये कट गया, फिर पुनः 29 जून 2022 को क्रमशः 1715 रूपये, 22990 रूपये, 59999 रूपये कट गया, फिर पुनः 1 जुलाई 2022 को 32226 रूपये कट गया कुल 121857 रूपये प्रार्थी के खाता से कट गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!