Janjgir Accident Death : वाहन ने बाइक सवार सास और दामाद को कुचला, सास की मौत

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में सरहर निवासी पंचराम यादव अपनी सास को बैठाकर ले जा रहे थे, तभी तालदेवरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने बिर्रा तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसकी सास रामकुमारी यादव की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 279, 304-ए, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  CG News : रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा कार्रवाई, अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 02 चेन माउंटेन सील, 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टर भी जब्त...

एफआईआर में पंचराम यादव ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी सास रामकुमारी यादव को बैठाकर जा रहा था, तभी तालदेवरी गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंच हुआ था कि बिर्रा तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने वाहन को तेजगति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पंचराम यादव की मोटर साइकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पीछे में बैठी रामकुमारी यादव अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पातासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंची क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लें रहीं प्रशिक्षण

error: Content is protected !!