Janjgir FIR : खेत में पानी सिंचाई की बात को लेकर हुई मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ हुई FIR, घायल का इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. खेत में पानी सिंचाई की बात को लेकर मारपीट हुई है. पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और जांच कर रही है, वहीं घायल का इलाज अस्पताल में जारी है.

 



डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव की पदमा बाई चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में पानी नहीं होने के कारण खेत सूख रहा था, तभी पास के केशव चंद्रा के खेत से सिंचाई के लिए खेत के मेड़ से मुहि काटकर पानी ले गई थी. इसी बात को लेकर केशव चंद्रा, धनेश्वरी चंद्रा, हेमचंद चंद्रा, विक्रम चंद्रा, हुमेश्वर चंद्रा, चंदराम चंद्रा, उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए पदमा बाई चंद्रा, उसके पति हुकलाल चंद्रा, बेटे चितरंजन चंद्रा एवं बेटी साधना चंद्रा से मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : धूमधाम से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ में, सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ पूजा अर्चना का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे लोग...

मारपीट से पदमा बाई चंद्रा एवं उनके पति हुकलाल चंद्रा को चोटें आई है, जिसे ईलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसके पति हुकलाल चंद्रा को ईलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका ईलाज जारी है. पति की कमर में गंभीर चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : आदतन बदमाश ने जिलाबदर आदेश की अवहेलना की, 6 जिलों से बाहर रहना था, लेकिन जिले में यहां और इस तरह रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने पदमा बाई चंद्रा की रिपोर्ट पर केशव चंद्रा, धनेश्वरी चंद्रा, हेमचंद चंद्रा, विक्रम चंद्रा, हुमेश्वर चंद्रा, चंदराम चंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!