Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



अड़भार चौकी क्षेत्र के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को रायगढ़ जिला के देहजरी निवासी गणेश डनसेना, शादी का झांसा देकर अपनी बाईक पर बैठा कर ले गया था और दुष्कर्म कर रायगढ़ जिले के खरसिया में छोड़ दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

नाबालिग लड़की खरसिया से वापस आ रही थी, तभी रायगढ़ जिले के मौहापाली निवासी दिनेश निषाद, नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने बोरकेल नहर पार के पास छेड़छाड़ करने लगा.

रिपोर्ट पर पुलिस के आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376, 354, 34 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर रायगढ़ जिले के देहजरी निवासी आरोपी गणेश डनसेना, वही दूसरा आरोपी रायगढ़ जिले के ही मौहापाली निवासी दिनेश निषाद को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!