JanjgirChampa News : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाएं : विधायक चंदेल, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में भव्य कार्यक्रम में विधायक चंदेल ने किया आव्हान

जांजगीर-चाम्पा. विधायक एवं छ.ग. विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारत सरकार के आहवान पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में देश व प्रदेश में मनाया जा रहा है।



उन्होंने विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम देश के हर व्यक्ति व समाज के हर वर्ग में देश भक्ति के भाव को जागृत करने तथा देश प्रेम के भाव को सबके मन में बसाने के लिये यह ऐतिहासिक कार्य करने का निर्णय लिया गया है। विधायक श्री चंदेल ने कहा कि इस अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराये यह हम सभी का दायित्व है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

उन्होंने क्षेत्र के सभी आम नागरिकों से विनम्र अपील किया की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हम अपने-अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाएं तथा तिरंगे ध्वज के पुरे सम्मान की रक्षा करें। विधायक श्री चंदेल ने केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों को तिरंगा ध्वज प्रदान किया तथा अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने कि अपील की। उन्होंने कहा कि स्वयं लगाये व दूसरों को लगाने के लिए प्रेरित करें।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

इस अवसर पर प्रचार्य विश्राम केरकेटा, न.पा.प. उपाध्यक्ष आशुतोश गोस्वामी, दिनेश राठौर, शिवचमन सिंह, पलाश चंदेल, अजीत गढ़वाल, अमन सिंह, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, मोनू अग्रवाल, हरि सोनवानी, गजेन्द्र कर्ष, अजय कौशिक सहित बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं युवा समाजसेवी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम अत्यंत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विधायक श्री चंदेल ने अपने संबोधन के पूर्व भारत माता की जय व वंदेमातरम् का जयकारा सभी बच्चों से कराया।

error: Content is protected !!