Janjgir Big Action : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में लाखों की गड़बड़ी करने पर दुकान संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण में धोखाधड़ी कर गबन करने वाले मां शारदा महिला स्व सहायता समूह मरकाडीह विकासखंड नवागढ़ की अध्यक्ष पूर्णिमा महंत व सचिव पार्वती महंत के विरुद्ध खाद्य निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस थाना (नैला चौकी ) में भादवि 420, 409, 34 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज ली गई है.

 



खाद्य निरीक्षक प्रीति ठाकुर द्वारा उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान की जांच करने पर दुकानदार द्वारा राशन वितरण में धोखाधड़ी कर गबन करना पाया। जिसमे चावल 111.20 क्विं , शक्कर 3.59 क्विं, नमक 3.99 क्विं की कमी भौतिक सत्यापन में पाई गई। जिसका कुल लागत मूल्य 531915/ रुपए है (पांच लाख इकत्तीस हजार नौ सौ पंद्रह रुपए)

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

उक्त कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के स्पष्ट उल्लंघन करने के कारण की गई है। जिला खाद्य अधिकारी मनोज त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है । राशन गबन के लागत मूल्य की वसूली की कार्यवाही भी शासन द्वारा संबंधित आरोपियों से की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!