Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम पर बच्चे का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पर बच्चे का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



सीसीपीडब्लूसी योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इससे पता चला कि फगुरम चौकी के भाठा निवासी सूरज कुमार चौहान द्वारा इस्ट्रागाम सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चे से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल करने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 67बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम पंजीबद्ध किया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपी सूरज कुमार चौहान के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सूरज कुमार चौहान निवासी भाठा को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार चौहान के पास से मोबाईल को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!