JanjgirChampa Accident Death : सड़क किनारे पैदल जा रहे शख्स को कुचला, मौके पर ही मौत, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया 2 घण्टे चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के सरई श्रृंगार के पास मुख्य मार्ग पर अज्ञात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने 2 घण्टे चक्काजाम किया. बाद में, प्रशासन ने मृतक के परिजन को 25 हजार की मदद की, जिसके बाद मामला शांत हुआ. बलौदा पुलिस ने अज्ञात कार के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 17 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, ...और भी हुई कई बड़ी कार्रवाई, पढ़िए डिटेल में...

दरअसल, सोनबरसा गांव का सतीश सोनवानी, किसी काम से बलौदा आया था और काम निपटाकर वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इस दौरान वह सरई श्रृंगार के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : महंत गांव की महिला कमांडो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब को किया जब्त, लहान को भी नष्ट किया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!